लायन्स क्लब नागदा, जीवदया मानवसेवा समिति, श्री समता सेवा संघ नागदा के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मानव सेवा समिति हाल पर किया गया। शिविर संयोजक लायन चन्दशेखर जैन के अनुसार जोधपुर से पधारे स्पेशलिस्ट द्वारा शिविर में उपचार किया जा रहा है। पढ़िए एक रिपोर्ट…
नागदा। लायन्स क्लब नागदा, जीवदया मानवसेवा समिति, श्री समता सेवा संघ नागदा के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मानव सेवा समिति हाल पर किया गया। शिविर संयोजक लायन चन्दशेखर जैन के अनुसार जोधपुर से पधारे स्पेशलिस्ट द्वारा शिविर में उपचार किया जा रहा है। लायन डॉ. प्रदीप रावल द्वारा आयुर्वेद परामर्श, लायन डॉ. प्रियंका अग्रवाल द्वारा फिजियोथैरेपी परामर्श, लायन डॉ. पूजा शर्मा की ओर से प्राकृतिक उपचार निःशुल्क दिया जाएगा।

शिविर की अध्यक्षता लायन प्रमोद जैन ने की। रीजन चेयरपर्सन लायन अजय गरवाल, झोन चेयरपर्सन लायन कमलेश जायसवाल, जीवदया समिति अध्यक्ष लायन सतीश जैन अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
संचालन आर.के. यादव ने किया आभार सचिव राजेश इन्द्र ने माना। इस अवसर पर लायन बद्रीलाल पोरवाल, लायन अरविन्द नाहर, लायन वीरेन्द्र कटियार, लायन श्याम भरावा, लायन सुरेश पंजाबी, अनिल पावेचा, सौरवी भदौरिया उपस्थित थे।













Add Comment