दिगंबर जैन आचार्य श्री विहर्ष सागर जी संसघ के दर्शन करने संसद के मार्शल राज्यसभा और उपनिदेशक ( सुरक्षा) संजय पांडेय पहुंचे। उन्होंने गुरुदेव के मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन आचार्य श्री विहर्ष सागर जी संसघ के दर्शन करने संसद के मार्शल राज्यसभा और उपनिदेशक ( सुरक्षा) संजय पांडेय पहुंचे। उन्होंने गुरुदेव के मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। संजय पांडेय अपने पूरे परिवार सहित इंदौर में पधारे और गुरुदेव के साथ काफी देर बैठ कर विशेष चर्चा की।
संजय पांडेय ने गुरुदेव से जैन धर्म के त्याग और तपस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान इंदौर जैन समाज के पदाधिकारियों ने संजय पांडेय का स्वागत किया। इस अवसर पर जयदीप जैन पूर्व पार्षद, योगेंद्र जैन कालाजी, प्रिंसिपल टोंगिया, गुरु सेवक समाजसेवी मुकेश सक्सेना, हर्ष गोधा, राहुल जैन गोधा, आदित्य जैन, राहुल जैन पॉजिटिव, अनिल जैन, पारस जैन पांड्या, राजेश जैन गंगवाल, कमल जैन काला एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।













Add Comment