समाचार

कैलाश विजयवर्गीय बने राष्ट्रीय महासचिव : इंदौर जैन समाज ने दी बधाई

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में पहली बार लगातार चार बार राष्ट्रीय महासचिव बनने का कीर्तिमान बनाने वाले देश के लोकप्रिय नेता व मध्यप्रदेश के मां अहिल्या की नगरी इंदौर के गौरव श्रृद्धेय श्री कैलाश जी विजयवर्गीय को पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनने पर इन्दौर और मध्यप्रदेश के लिऐ गौरव की बात है।

आप के पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनने पर इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, राजेन्द्र सोनी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजीव जैन बंटी, राजेश जैन दद्दू, संजीव जैन संजीवनी, परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सचिव सारिका जैन आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page