समाचार

राजस्थान में जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड गठन : धर्म जागृति संस्थान ने मुख्यमंत्री का जताया आभार


राजस्थान सरकार ने जैन समाज की मांग को स्वीकारते हुए राजस्थान में जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन किया है। अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत के संयुक्त महामंत्री संजय बड़जात्या ने श्री महावीर जी में संस्थान के 16 अप्रैल को प्रथम प्रांतीय अधिवेशन में श्रमण संस्कृति बोर्ड की मांग उठाई थी। पढ़िए एक रिपोर्ट…


जयपुर। राजस्थान सरकार ने जैन समाज की मांग को स्वीकारते हुए राजस्थान में जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन किया है। अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत के संयुक्त महामंत्री संजय बड़जात्या ने श्री महावीर जी में संस्थान के 16 अप्रैल को प्रथम प्रांतीय अधिवेशन में श्रमण संस्कृति बोर्ड की मांग उठाई थी।

जिसको पुरज़ोर समर्थन व आचार्य श्री वसुनंदी महाराज का आशीर्वाद मिला था। संस्थान सभी संस्थाओं के साथ इस मांग में निरंतर साथ रहा। अभी 20 जुलाई को विधान सभा मे बोर्ड के गठन की मांग करने के लिए ज्ञापन देने में संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने सकल जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ सरकार के सम्बन्धित मन्त्री टीकाराम जूली को ज्ञापन दिया था।

जिस पर उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही बोर्ड का गठन कर दिया जाएगा और 22 जुलाई को ही मुख्यमंत्री जी ने इस मांग को पूरा कर दिया। जिससे पूरे समाज में ख़ुशी की लहर छा गई। इस ऐतिहासिक घोषणा के लिए संस्थान मुख्यमंत्री जी व सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करता है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page