आगरा में श्री पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, जैन भवन छीपीटोला, में परम पूज्य मुनि श्री 108 योग्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। आगरा में श्री पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, जैन भवन छीपीटोला, में परम पूज्य मुनि श्री 108 योग्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई। इसके बाद दीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि मांगलिक कार्य संपन्न हुए। विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के परम् प्रिय शिष्य पूज्य मुनि श्री साक्ष्य सागर महाराज ससंघ का केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री, सांसद आगरा प्रो. एस पी सिंह बघेल ने पूज्य गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर महाराज ने अपनी मंगलमय वाणी से कहा हम गृहस्थ अवस्था में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन करने गए थे, हम एक-एक घंटा बैठे रहते थे। कि वे बस एक नज़र उठाकर देख लें। जैसे ही आचार्य श्री नज़र उठाकर देख लेते थे। मन गदगद हो जाता था और मन प्रसन्न हो जाता था।

इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, प्रवेश जैन (मंत्री), रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सीए मुख्य सयोजक, राजेश जैन सयोजक, चक्रेश जैन संयोजक, रोहित जैन संयोजक, विवेक जैन संयोजक, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन, आशु जैन (बाबा), राहुल जैन, निखिल जैन ,मोनू नितिन जैन, विराग चैन ,सौरभ जैन राहुल जैन (वासु), मुरारी लाल जैन, सतेन्द्र जैन, प्रभारी राहुल जैन आदि थे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया की 12 जुलाई को सुबह 8:30 बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम जैन भवन, छीपीटोला में होगा।













Add Comment