समाचार

मानव सेवा को अपना कर्तव्य और धर्म बनाएं : पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है – सीए कमलेश जैन


जैन धर्मशाला, राजाखेड़ा में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश जैन सीए की ओर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा, ईश्वर की सेवा है। चाहे हिंदू धर्म, जैन धर्म, बुद्ध धर्म या आप किसी भी धर्म को देख लीजिए। सभी में यही कहा गया है कि पर हित सरस धर्म नहीं भाई। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


राजाखेड़ा। जैन धर्मशाला, राजाखेड़ा में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश जैन सीए की ओर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिविर संयोजक सीए कमलेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा, ईश्वर की सेवा है। चाहे हिंदू धर्म, जैन धर्म, बुद्ध धर्म या आप किसी भी धर्म को देख लीजिए। सभी में यही कहा गया है कि पर हित सरस धर्म नहीं भाई। उन्होंने कहा कि अपनी माताजी भगवान देवी जैन द्वारा दिए गए संस्कारों के कारण ही आज मानव सेवा को अपना कर्तव्य और सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। इसलिए मातृभूमि राजाखेड़ा के लिए जो भी सेवा हो सकेगी मैं अवश्य करूंगा।

लोगों की सेवा हमारा धर्म 

आयोजक शशि जैन ने कहा कि इस राजाखेड़ा क्षेत्र को हमने मोतियाबिंद रहित क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है इसलिए हम करीब 4 साल से हर माह की 8 तारीख को राजाखेड़ा में नेत्र कैम्प लगाते आ रहे हैं, कोरोना काल के दौरान कुछ दिन कैम्प नहीं लगा पा रहे थे तो हमें लग रहा था कि हमारे पाप कर्म का उदय आया है कि हम लोगों की सेवा नहीं कर पा रहे। खैर वह समय भी निकल गया और पुनः जरूरतमंद लोगों की सेवा का अवसर मिल गया है ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे अंदर सेवा के भाव बनाए रखे ताकि हम पीड़ित मानवता की सेवा करते रहें।

नर सेवा ही नारायण सेवा 

मुख्य अतिथि देवी सिंह एसडीएम राजाखेड़ा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। वीरेन्द्र सिंह जादौन चेयरमैन नगरपालिका राजाखेड़ा ने कहा कि सीए कमलेश जैन कई वर्षों से प्रत्येक माह की 8 तारीख को निशुल्क नेत्र शिविर लगाते आ रहें हैं और राजाखेड़ा क्षेत्र के लोगों की तन, मन, धन से सेवा कर रहे हैं। उत्तम दीक्षित ने कहा कि आज के युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार के ऊपर ही ध्यान देते हैं। लेकिन शशि कमलेश जैन ने पूरे राजाखेड़ा को ही अपना परिवार मान लिया है और यहां के क्षेत्र वासियों की निरंतर सेवा कर रहे हैं। रतन ज्योति नेत्र चिकित्सालय से आए डॉक्टर राजीव भार्गव ने बताया कि सीए कमलेश जैन जी के सहयोग से अभी तक इस क्षेत्र में करीब 50,000 लोगों को निशुल्क नेत्र चिकित्सा का लाभ दिलाया जा चुका है और करीब 6000 लोगों की आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो चुके हैं हैं । दिनेश चंद तहसीलदार राजाखेड़ा, राम खिलाड़ी एसएचओ राजाखेड़ा व अजब सिंह भूतपूर्व चेयरमैन नगरपालिका राजाखेड़ा, विनोद बिहारी पूर्णरावत ने भी अपने उद्बोधन में शशि कमलेश जैन की मानव सेवा को बहुत ही सराहा।

इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 800 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया जिसमें नेत्ररोग से संबंधित, हड्डी रोग से संबंधित, ह्रदय रोग से संबंधित, कैंसर रोग से संबंधित, स्त्री रोग से संबंधित, बवासीर, भगंदर व अन्य गुप्त रोगों से संबंधित परामर्श व दवाइयों का वितरण किया गया तथा मोतियाबिंदू से पीड़ित लोगों को ऑपरेशन के लिए भेज दिया गया। शिविर में ज्ञान चंद जैन, सीए संजय जैन, प्रिंस जैन, पंकज जैन, पूरन चंद जैन ( कुंटू), दिलीप जैन एवं अन्य कई श्रेष्ठिगण भी मौजूद थे। मंच का सफल संचालन पंकज जैन ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page