पश्चिम रेलवे के प्रमुख जंक्शन इंदौर से प्रसिद्ध जैन तीर्थ पालीताना के लिये वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग राजेश सकलेचा ने की है। यह जैन तीर्थ गुजरात में स्थित हैं और इसके लिए मालवा क्षेत्र से किसी भी ट्रेन रेल मंडल की ओर से कोई सुविधा नहीं दी गई है। पढ़िए जीवनलाल की रिपोर्ट…
नागदा। पश्चिम रेलवे के प्रमुख जंक्शन इंदौर से प्रसिद्ध जैन तीर्थ पालीताना के लिये वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग राजेश सकलेचा ने की है। यह जैन तीर्थ गुजरात में स्थित हैं और इसके लिए मालवा क्षेत्र से किसी भी ट्रेन रेल मंडल की ओर से कोई सुविधा नहीं दी गई है।
सकलेचा ने बताया कि जैन समाज के लोगों को पालीताना तीर्थ पर जाने के लिए बड़ौदा, अहमदाबाद से गाडी बदलकर जाना पड़ता है। यदि रेलवे सीधी रेल सेवा इन्दौर से पालीताना के लिये प्रारम्भ कर दे तो क्षेत्र के समाजजन तीर्थ का लाभ ले सकेंगे और रेल मंडल के आय में भी वृद्धि होगी।
सकलेचा ने बताया कि इंदौर से पालीताना के लिए वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया एवं डीआरएम रतलाम से मिलकर इस मांग से अवगत कराएंगे। पालीताना तीर्थ पर पुरे वर्षभर हजारों की संख्या में जैन समाजजन दर्शन के लिए जाते है। इस ट्रेन के चलने से इन्दौर, उज्जैन, रतलाम एवं आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में जैन समाजजन तीर्थ पर जा सकेंगे। साथ ही इस ट्रेन से क्षेत्र की जनता गुजरात से विभिन्न शहर बड़ौदा, अहमदाबाद, सुरेन्द्रनगर से तक यात्रा कर सकेंगे।













Add Comment