समाचार

बच्चों ने किया पांडुकशिला पर विराजित श्री जी का प्रथम बार जिनाभिषेक : समग्र जैन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर 18 अन्य बच्चों को प्रदत्त किये गए जिनधर्म संस्कार


विधानों वाले मन्दिर के नाम से सुप्रसिद्ध मन्दिर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव कमला नगर के इतिहास में प्रथम बार बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया इंदौर के सानिध्य एवं निर्देशन में आठ वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 18 बालकों को जिनधर्म संस्कार प्रदत्त किये गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। विधानों वाले मन्दिर के नाम से सुप्रसिद्ध मन्दिर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव कमला नगर के इतिहास में प्रथम बार बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया इंदौर के सानिध्य एवं निर्देशन में आठ वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 18 बालकों को जिनधर्म संस्कार प्रदत्त किये गए। जिसका आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ, जिसमें सर्व प्रथम श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी संस्कारित होने वाले बच्चों को बग्गी में माला मुकुट के सुसज्जित होकर भव्य शोभायात्रा निकली गयी, जो शालीमार मन्दिर जी प्रारम्भ होकर कावेरी कुंज, मैन मार्किट होते हुए वापस पूर्वी गेट से मन्दिर जी पहुंची। इस अवसर पर सभी संस्कारित बच्चों द्वारा पांडुकशिला पर विराजित श्री जी का प्रथम बार जिनाभिषेक किया।

बचपन से ही किया जाए संस्कारित

इस अवसर पर भैया ने संस्कारों का महत्व बताते हुए कहा कि जिस प्रकार आज की युवा पीढ़ी धर्म से दूर जाती जा रही है, वहीं अगर इस प्रकार बच्चों को बचपन से ही संस्कारित किया जाए तो बच्चे धर्म से जुडे़ रह पाएंगे एवं साथ ही यह भी कहा कि आठ वर्ष से बच्चों को सही और गलत का बोध होना शुरू हो जाता है, इसीलिए जैन धर्म में जब बच्चा 8 वर्ष की आयु को प्राप्त कर लेता, तभी से वह जिनाभिषेक एवं आहार आदि क्रियाओ को कर सकता है क्योंकि जिन धर्म में विशुद्धि को विशेष महत्व दिया जाता है। प्रथम जिनाभिषेक एवं जिनधर्म संस्कार सामारोह का आयोजन प्रशांत जैन एवं वंदना जैन ने अपने पुत्र समग्र जैन के 8 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर समस्त कोहले परिवार किया गया, जिसमें समग्र के साथ ही 18 बच्चो को भी संस्कारित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमन जैन, अंकित जैन- अनु जैन, प्रशांत जैन- वंदना जैन, युग, अक्ष जैन एवं समस्त कोहेले परिवार के साथ ही राजकुमार जैन गुड्डू, राजू गोधा, संजू गोधा, मुकेश रपरिया शैलेन्द्र रपरिया, अनिल अहिंसा, शुभकामना परिवार महिला मंडल आदि के साथ ही समस्त शालीमार जैन मन्दिर परिवार एवंमीडिया प्रभारी समकित जैन और राहुल जैन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page