समाचार

आचार्य विहर्षसागरजी महाराज ससंघ का वर्षा योग : चातुर्मास के मंगल कलश की स्थापना होगी रविवार को 


आचार्य विहर्षसागर जी ससंघ के वर्षा योग मंगल कलश की स्थापना रविवार 9 जुलाई को मध्यान्ह 12.30 बजे दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में बड़ा गणपति स्थित मोदी जी की नसियां में विधि- विधान के साथ समारोहपूर्वक होगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट… 


इंदौर। गणाचार्य विराग सागर जी महाराज से दीक्षित राष्ट्रसंतआचार्य विहर्षसागर जी ससंघ के वर्षा योग मंगल कलश की स्थापना रविवार 9 जुलाई को दोपहर 12/30 बजे दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में बड़ा गणपति स्थित मोदी जी की नसियां में विधि-विधान के साथ समारोहपूर्वक होगी। सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका ने बताया कि इंदौर में आचार्य श्री का यह 28वां एवं आचार्य बनने के बाद नगर में पहला चातुर्मास होगा, जो संस्थागत या क्षेत्र विशेष का ना होकर पूरे इंदौर के दिगंबर जैन समाज का होगा। इस चातुर्मास हेतु दिगंबर जैन पंच लश्करी गोठ मोदी जी की नसियां का विशेष सहयोग भी समाज को प्राप्त हो रहा है। स्थापना समारोह में बाहर से विभिन्न शहरों से भी आचार्य श्री के भक्त काफी संख्या में सम्मिलित होंगे।

संगठित हो समाज

आचार्य श्री ने कहा कि चातुर्मास समाज, श्रावक और श्रमण के मिलन का पर्व है। पर्व के दौरान श्रावकों को संतों के सानिध्य में बैठकर तीर्थंकरों की वाणी को सुनने, आत्मसात करने एवं राग, द्वेष अहंकार और हिंसा का त्याग करने की प्रेरणा मिलती है। समाज,श्रावक और साधु एक दूसरे के पूरक हैं और एक- दूसरे के बिना अधूरे भी हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि विभिन्न गुटों में बंटा समाज संगठित होकर एक हो जाएं और देश में साधनारत सभी संघों के साधु गण भी समाज की एकता और तीर्थों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए एक हो जाएं। जिस दिन ऐसा हो जाएगा उस दिन समाज का उत्थान होकर संत ,पंथ और ग्रंथों के सारे विवाद भी समाप्त हो जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page