गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी के सुशिष्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास उत्तर प्रदेश के बड़ौत में होने जा रहा है। चातुर्मास प्रारंभ को लेकर होने वाले धार्मिक आयोजनों की श्रंखला में नगर के मान स्तंभ परिसर ऋषभ सभागार में सुबह चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, शास्त्र अर्पण, मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
बड़ौत। गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी के सुशिष्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास उत्तर प्रदेश के बड़ौत में होने जा रहा है चातुर्मास प्रारंभ को लेकर होने वाले धार्मिक आयोजनों की श्रंखला में नगर के मान स्तंभ परिसर ऋषभ सभागार में सुबह चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, शास्त्र अर्पण, मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रथम ऋषभदेव मंगल कलश समाज समिति के मंत्री अतुल जैन के परिवार को व द्वितीय चन्द्रप्रभु कलश धनपाल जैन बंदूक वालों के परिवार को व तृतीय महावीर स्वामी कलश सुनील जैन तेल वालों के परिवार को प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य गुरु भक्त परिवार आजाद विकास, डॉ आगम जैन बीड़ी वाला परिवार, इंदौर को प्राप्त हुआ। आचार्य श्री ने अपने संबोधन में भक्तों को चातुर्मास का महत्व बताया। प्रतिष्ठाचार्य के रूप में उत्तर भारत के प्रसिद्ध विद्वान पं. डॉक्टर श्रेयांश जैन के द्वारा समस्त धार्मिक आयोजन संपन्न कराए गए। मांगलिक क्रिया पंडित कमल कुमार कमलाकुर भोपाल ने सम्पन्न करवाईं।













Add Comment