समाचार

मुनि सुमंत्र सागर महाराज के सानिध्य में शिलान्यास समारोह 21 को : गैंजी में जैन धर्म के तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का बनेगा नया जिनालय


गैंजी गांव में जैन धर्म के 12 वें तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का नवीन जिनालय का निर्माण किया जाएगा। जिनालय के निर्माण के लिए 21 जून को शिलान्यास होगा। गैंजी जैन समाज की तरफ से शिलान्यास को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम रखा है। पढ़िए यह विस्तृत रिपोर्ट…


डूंगरपुर। जिले के गैंजी गांव में जैन धर्म के 12 वें तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का नवीन जिनालय का निर्माण किया जाएगा। जिनालय के निर्माण के लिए 21 जून को शिलान्यास होगा। गैंजी जैन समाज की तरफ से शिलान्यास को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम रखा है। जिसके लिए गांव- गांव जाकर निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। मुनि सुमंत्र सागर महाराज के सानिध्य एवं विधान आचार्य पंडित रमेश शास्त्री तलोद गुजरात के निर्देशन में जिनालय नवनिर्माण शिलान्यास पूरे विधि-विधान से होगा।

दो दिवसीय कार्यक्रम

समाजसेवी भंवरलाल जैन व अनिल जैन ने बताया कि 20 जून मंगलवार को सुबह 7 बजे पंचामृत अभिषेक एवं शांति धारा, सुबह 8 बजे इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप शुद्धि ध्वजारोहण, सकलीकरण, देवाज्ञा, सुबह 8:30 बजे श्री 1008 वासुपूज्य विधान, सुबह 10.15 बजे मुनि सुमंत्र सागर महाराज के मंगल प्रवचन, शाम को भगवान की मंगल आरती की जाएगी। दूसरे दिन 21 जून बुधवार को सुबह 7 बजे पंचामृत अभिषेक एवं शांति धारा, सुबह 8 बजे जिन अर्चना एवं वास्तु विधान, सुबह 10:30 बजे जिनालय शिलान्यास विधि के बाद आरती होगी। जिनालय में श्री वासुपूज्य शिला, ईशान शिला, पूर्व दिशा शिला, आग्नेय दिशा शिला, दक्षिण दिशा शिला, नैऋत्य दिशा शिला, पश्चिम दिशा शिला, वायव्य दिशा शिला, उत्तर दिशा शिला, चौबीस तीर्थंकर शिला, नवग्रह शिला, पंच परमेष्ठी शिला, पूर्वाचार्य शिला, आचार्य सुनील सागर शिला, णमोकार शिला रखी जाएगी।

वासुपूज्य भगवान नवीन जिनालय समिति का किया गठन

नवीन जिनालय के लिए समाज की तरफ से श्री 1008 वासुपूज्य भगवान नवीन जिनालय समिति का गठन किया है। इसमें अध्यक्ष महेश जैन, सचिव राजेंद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल जैन, विनोद जैन, परम संरक्षक सूरजमल जैन, जयंतिलाल जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन, अजयलाल जैन, नवयुवक मंडल पदाधिकारी में अध्यक्ष जयप्रकाश जैन, उपाध्यक्ष अजय कुमार जैन, सचिव योगेश जैन, कोषाध्यक्ष प्रियदर्शी जैन, संरक्षक में जयंतिलाल जैन, राजेंद्र कुमार जैन, सुरेश जैन, लक्ष्मीलाल जैन, भंवरलाल जैन, धनपाल जैन, शांतिलाल जैन, महेश जैन, कनकमल जैन, मोहनलाल जैन, केशवलाल जैन, गजेंद्र जैन, विनोद जैन, जयप्रकाश जैन, नरेंद्र जैन, मुकेश जैन, जयदीप जैन, चिराग जैन, संदीप जैन को शामिल किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page