समाचार

बच्चों को अपनी धरोहर अपनी संस्कृति से जोड़ने पर दिया जोर : अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुपार्श्वनाथ महिला मंडल, बरा रहा द्वितीय


अखिल भारतीय महिला परिषद, कर्नाटक द्वारा प्रभातिया और बधावा गीत विषयक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें देश भरके सैकड़ों लोगों ने सहभागिता दी। इस प्रतियोगिता में सुपार्श्वनाथ महिला मंडल, बरा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पढ़िए महेंद्र जैन अनुज की रिपोर्ट…


बरा। अखिल भारतीय महिला परिषद, कर्नाटक द्वारा प्रभातिया और बधावा गीत विषयक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। श्री सुपार्श्वनाथ महिला मंडल, बरा संभाग की अध्यक्ष श्रद्धा जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता कर्नाटक प्रांत से आयोजित हुई, जिसमें देश भरके सैकड़ों लोगों ने सहभागिता दी। इस प्रतियोगिता में सुपार्श्वनाथ महिला मंडल, बरा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति में महिलाएं कामकाज के साथ-साथ लोकगीत, गीत, आरती, स्तुति, प्रभु भक्ति करती हुए कामकाज करती थीं।

ठीक उसी प्रकार की प्रस्तुति हमारे संगठन द्वारा की गई। फलस्वरूप हमें द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। यह हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर संजोकर रखना चाहिए। यही हमारे जीवन का सार है। उन्होंने अपनी टीम के सदस्य संगीता जैन, रुचि जैन, मोना जैन, श्रीबाई जैन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा सब के प्रयास से ही यह स्थान प्राप्त हुआ।

नई पीढ़ी को नहीं पत

कर्नाटक अध्यक्ष पुष्पा पांड्या ने कहा कि आज की जनरेशन को पता ही नहीं होता कि बधावा और प्रभातिया गीत किसे कहते हैं, कब गए जाते हैं। उन्हें नहीं पता कि हमारे घर के बुजुर्गों सुबह उठा करते थे और कार्य करते करते जो गीत गाते थे और खुशियों के मौके पर जो संगीत होता था उन्हें बधावा गीत कहते हैं।

चेलना संभागाध्यक्ष साधना गायका ने कहा कि आज बच्चे मोबाइल एवं टीवी की लत से बुजुर्गों के पास बैठने से कतराते हैं। यही कारण है कि वे हमारी संस्कृति से विमुख होते जा रहे हैं। हमें चाहिए कि हम अपने बच्चों को अपनी धरोहर अपनी संस्कृति से जोड़ें। श्रद्धा जैन ने सभी संभागीय अधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page