समाचार

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा में प्राप्त की सफलता : अमरमऊ के बेटे संदीप जैन बने जीएसटी कमिश्नर


मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग का परीक्षा परिणाम सागर जिले के शाहगढ़ तहसील अंतर्गत अमरमऊ गांव में खुशियों की सौगात लेकर आया। संदीप कुमार जैन ने पीएससी चयनित होने पर जिले का मान बढ़ाया है। संदीप जैन को जीएसटी कमिश्नर के पद पर चयनित किया गया है। पढ़िए रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट…


बकस्वाहा। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग का परीक्षा परिणाम सागर जिले के शाहगढ़ तहसील अंतर्गत अमरमऊ गांव में खुशियों की सौगात लेकर आया। संदीप कुमार जैन ने पीएससी चयनित होने पर जिले का मान बढ़ाया है। संदीप जैन को जीएसटी कमिश्नर के पद पर चयनित किया गया है। उनके पिता सूरज का निधन हो चुका है। मां माया जैन एक कुशल गृहिणी है, इसके अलावा बड़ा भाई और एक छोटी बहिन हैं। बहन को 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में शामिल होने पर मुख्यमंत्री से लेपटॉप मिल रहा है।

इंदौर में की तैयारी

सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र के अमरमऊ गांव के पूर्व सरपंच हुकम चंद जैन के भतीजे संदीप जैन ने प्राथमिक शिक्षा स्थानीय सरस्वती ज्ञान मंदिर से प्राप्त की और लघु सम्मेद शिखर द्रोणगिरि स्थित सिद्धायतन में दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद 11वीं और 12वीं के लिए जयपुर के जैन संस्थान में पढ़ाई की। इसके बाद अपनी मां माया जैन से प्रेरणा लेकर इंदौर में सिविल सेवा के लिए तैयारी करने लगे। संदीप ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता बड़े भाई और परिवार को दिया है। इस उपलब्धि पर आईएएस सुरेश जैन भोपाल, भारतीय जैन संगठन के सम्भागीय अध्यक्ष सहित अनेक संस्थाओं जुडे़ राजेश रागी वरिष्ठ पत्रकार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page