विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड चेन्नई से मान्यता प्राप्त संस्था करुणा इंटरनेशनल केंद्र मडावरा के पदाधिकारियों ने श्री महावीर विद्या विहार परिसर में स्थापित विद्या पुष्प वाटिका में वृक्षारोपण किया और प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…
ललितपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड चेन्नई से मान्यता प्राप्त संस्था करुणा इंटरनेशनल केंद्र मडावरा के पदाधिकारियों ने श्री महावीर विद्या विहार परिसर में स्थापित विद्या पुष्प वाटिका में वृक्षारोपण किया और प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।वृक्षारोपण के दौरान संस्था के संरक्षक डॉ. राकेश जैन सिंघई ने कहा कि हमारे चारों ओर का वातावरण इतना प्रदूषित हो चुका है कि व्यक्ति को सांस तक लेना मुश्किल हो रहा है।

पर्यावरण को खुशहाल बनाना है तो वृक्ष अवश्य लगाएं, तभी हमारा पर्यावरण शुद्ध रहेगा। संयोजक पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा अवश्य ही लगाएं, जिससे वायुमंडल शुद्ध बना रहे। महामंत्री हरिशंकर सोनी ने कहा कि सम्पूर्ण देश में सन् 1942 से प्रत्येक वर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण से जुडे मुद्दों को मानवीय रुप प्रदान करना एवं सतत विकास की प्रक्रिया में लोगों को शामिल करना है, जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके। इस दौरान करुणा क्लब के सदस्य बच्चों को जन्मदिन पर वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर डॉ. राकेश सिंघई, पुष्पेन्द्र जैन, हरिशंकर सोनी, सीताराम, देवांश, अनिरूद्ध, दिव्यांश, नित्या, वैदिक, चेतन मौजूद रहे।













Add Comment