समाचार

जैन सद्भावना ग्रुप की तृतीय बैठक सम्पन्न: प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित की जाती है


जैन सद्भावना ग्रुप की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित की जाती है। जिसमें अलग-अलग सदस्यों के यहां सभी एकसाथ सामूहिक रूप से महामंत्र णमोकार का जाप, श्री भक्तामर स्त्रोत का पाठ एवं आलोचना पाठ का वाचन करते हुए सभी सदस्य प्रतिक्रमण करते हैं। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। नवगठित जैन सद्भावना ग्रुप की तृतीय बैठक सानन्द सम्पन्न हुई। ग्रुप की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित की जाती है। जिसमें अलग-अलग सदस्यों के यहां सभी एकसाथ सामूहिक रूप से महामंत्र णमोकार का जाप, श्री भक्तामर स्त्रोत का पाठ एवं आलोचना पाठ का वाचन करते हुए सभी सदस्य प्रतिक्रमण करते हैं। ग्रुप की प्रथम बैठक महेंद्र जैन एडवोकेट, द्वितीय बैठक नितिन जैन बघपुरा एवं तृतीय बैठक अजय अल्लू के यहां हो चुकी है । आगामी चतुर्थ बैठक निर्मल जैन भण्डारी के यहां 02 जुलाई को होगी।

आज ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेन्द्र भण्डारी की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उनके निज निवास पर पहुंचकर श्री यंग दिगम्बर जैन फाउंडेशन, सद्भावना ग्रुप, जिनेन्द्र सेवा समूह, श्रमण सेवा समूह एवं अन्य संस्थाओं की ओर से सर्वश्री विमल जैन (वर्तन वाले), विनोद जैन (बक्सा वाले), योगेंद्र जैन बैंक, महेंद्र जैन एडवोकेट, अनिल जैन व्याख्याता, वीरेंद्र जैन वावा, सुरेशचंद बाबूजी, विजय जैन (गहना ज्वैलर्स), पंकज जैन मेडिकल, मनोज जैन नायक, निर्मल जैन अम्बाह, राजेन्द्र जैन दयेरी, रमाशंकर जैन लाला गढ़ी, सुभाषचन्द सैथरी, ब्रजेश जैन दादा, दिनेश जैन डीसी, अजय जैन गौसपुर, विनोद जैन तार, अनूप भण्डारी, पंकज जैन साड़ी वाले, राजीव जैन टीटू, आशीष जैन पत्रकार, आशीष जैन गढ़ी, शैलेन्द्र जैन शैलू, अजय जैन अल्लू, नितिन जैन बघपुरा, पंकज जैन किराना, मयंक जैन मन्कू, कुशल जैन सहित अनेकों शुभचिन्तकों ने उनके मंगल जीवन की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
0
+1
2
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page