समाचार

दी इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव निर्विरोध संपन्न : विनय बाकलीवाल जैन चुने गए अध्यक्ष


मध्य प्रदेश के सबसे बड़े दवा बाजार दी इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के वजूद में आने के 51 वर्ष बाद पहली बार सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट… 


 इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े दवा बाजार दी इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के वजूद में आने के 51 वर्ष बाद पहली बार सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। वर्ष 2007 से इस संस्था के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल जैन पुन: अध्यक्ष चुने गए, यह एक रिकॉर्ड है।

इस मौके पर इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या, राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, प्रदीप बड़जात्या, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू और जैन समाज के सभी संगठनों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page