समाचार

धर्म, समाज, संस्कृति, जीव दया और मानव सेवा के कार्यों में रहती हैं सक्रिय :  सरला जैन सामरिया लायंस क्लब इंदौर ग्रेटर की अध्यक्ष निर्वाचित


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन की पूर्व अध्यक्ष सरला हुकमचंद जैन सामरिया लायंस क्लब ऑफ इंदौर ग्रेटर की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। पढ़िए मुक्ता राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट..


इंदौर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन की पूर्व अध्यक्ष सरला हुकमचंद जैन सामरिया लायंस क्लब ऑफ इंदौर ग्रेटर की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, महिला परिषद एवं शहर में कार्यरत दिगंबर जैन महिला संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सामरिया को बधाई दी है।

कोरोना काल में की सेवा

जैन उद्योगपति हुकमचंद जैन सामरिया की धर्मनिष्ठ धर्मपत्नी हैं और हमेशा धर्म, समाज, संस्कृति, जीव दया और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय रहती हैं। गोम्मटगिरी तीर्थ के निर्माण एवं विकास में भी आपके परिवार का अनुकरणीय योगदान रहा है। सहज-सरल एवं वात्सल्य से परिपूर्ण व्यक्तित्व की धनी सरला जैन सामरिया ने कोरोना काल में भी महिला परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष होने के नाते परिषद एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से मानव सेवा की बहुत सारी गतिविधियां संचालित कीं, जिनकी काफी सराहना हुई। यथा नाम तथा गुण सरला जैन सामरिया को दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page