जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा श्री 1008 वर्धमान दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक किया गया। इसके बाद वीर प्रांकुल जैन, वीर प्रेमचंद जैन ने शांति धारा की बोली लेकर श्री पारसनाथ भगवान की प्रतिमा की शांति धारा की। कार्यक्रम में सभी ने बड़े ही भक्ति भाव से आरती की। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा श्री 1008 वर्धमान दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक किया गया। इसके बाद वीर प्रांकुल जैन, वीर प्रेमचंद जैन ने शांति धारा की बोली लेकर श्री पारसनाथ भगवान की प्रतिमा की शांति धारा की। कार्यक्रम में सभी ने बड़े ही भक्ति भाव से आरती की। तत्पश्चात सभी सदस्य डबरा नगर के पांचों मंदिरों की वंदना (दर्शन) करने के लिए श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सर्राफा बाजार में पहुंचे। उसके बाद श्री मुनिसुव्रत नाथ जैन मंदिर में चल रहे 16 दिवसीय विधान में उपस्थित होकर शांतिनाथ भगवान का अर्घ्य चढ़ाकर पुण्य अर्जन किया।

इसके पश्चात श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर में श्री चंद्रप्रभु भगवान की कुएं से प्रकट हुई प्रतिमा के दर्शन कर बड़े ही भक्ति भाव से श्री चंद्रप्रभु भगवान का अर्घ्य समर्पण किया। उसके बाद श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कस्टम रोड, जवाहर गंज में पहुंचे, जहां मूलनायक श्री सुपार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए एवं मंदिर के पुजारी गण के साथ बड़े ही भक्ति भाव से महा अर्घ्य समर्पित किया एवं भारतीय जैन मिलन के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष अतिवीर राजेंद्र जैन डबरा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ मंदिर की गुल्लक को खोलकर रुपए गिनवाने में जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर राजेंद्र जैन डबरा इलेक्ट्रॉनिक्स, अध्यक्ष अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले, उपाध्यक्ष वीर नवीन कुमार जैन सिद्धांत, मंत्री वीर प्रेमचंद जैन एसबीआइ, सह मंत्री वीर अमित जैन, एमपी ऑनलाइन, वीर प्रांकुल जैन, वीर शुभम जैन एलआइसी एजेंट, वीर हेमंत जैन डायमंड, वीर आशीष जैन आदिनाथ फास्ट फूड सहित कई सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
महावीर दिगंबर जैन मंदिर में बैठे जैन समाज के वरिष्ठ धर्म प्रेमी बंधुओं ने जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के कार्य की सराहना की।













Add Comment