समाचार

आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज का रहा सानिध्य : घटयात्रा के साथ शुरू हुआ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान


आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आगरा के पत्तलगली स्थित गुदड़ी मंसूर खां के श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ घटयात्रा के साथ हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। सामिधस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आगरा के पत्तलगली स्थित गुदड़ी मंसूर खां के श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ घटयात्रा के साथ हुआ।

घटयात्रा में सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर एवं हाथों में जैन केसरिया ध्वज लेकर चल रही थीं। घटयात्रा मन्दिर पंहुचने के बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने ध्वजारोहण की क्रियाएं पूर्ण कीं। ध्वजारोहण के बाद भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की।

इस अवसर पर भक्तों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन भी किया। इसके बाद इन्द्र-इन्द्राणियों ने विधानाचार्य सौरभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ जिनेन्द्र प्रभु के समक्ष मण्डल पर अर्घ्य समर्पित कर श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं।

संध्या काल में भक्तों ने संगीतमय में श्रीजी की मंगल आरती की। इस मौके पर सुभाषचन्द्र जैन, नरेश जैन, राकेश पार्षद, वीरेन्द्र जैन, सुनील जैन, सुरेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, सुमन जैन, सुशीला जैन, शशि जैन, विजय जैन, सुनीता जैन, समस्त पत्तलगली जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page