संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आगरा दिगंबर जैन परिषद के सौजन्य से प्रथम बार श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन हरिपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में 13 मई को विधि-विधान के साथ शुरू किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आगरा दिगंबर जैन परिषद के सौजन्य से प्रथम बार श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन हरिपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में 13 मई को विधि-विधान के साथ शुरू किया गया। विधान के प्रथम दिन का शुभारंभ सौभाग्यशाली भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद इन्द्र -इन्द्राणियों ने विधानाचार्य जी के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ जिनेन्द्र प्रभु के समक्ष मण्डल पर अर्घ्य समर्पित कर श्री मंशापूर्ण महावीर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने जैन भजनों पर प्रभु की भक्ति करते हुए नृत्य किया। इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे भक्तों की खुशी देखते ही बन रही थी। विधान में संगीत शशि जैन द्वारा दिया गया।

होगा विश्व शांति महायज्ञ
इस अवसर पर आगरा सकल जैन समाज एवं सेक्टर-7 जैन समाज ने आचार्यश्री सौरभ सागर जी महाराज को श्रीफल भेंटकर चातुर्मास 2023 हेतु निवेदन किया। विधान के मध्य में भक्तों को आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल वाणी श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंच का संचालन सुनील जैन ठेकेदार ने किया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आचार्य शांतिसागर सभागार हरीपर्वत में आयोजित हो रहे श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का समापन 14 मई को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा।

इस मौके पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामंत्री, सुनील ठेकेदार, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, सतीश जैन, अक्षय जैन, विमल मारसंस, सत्येन्द्र जैन, अजित जैन, राहुल जैन, सुबोध पाटनी, संकेत जैन, अंकुश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, ऊषा मारसंस, जयंती जैन एवं समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment