समाचार

जैन समाज में हर्ष : निकाय चुनाव में सरला जैन हुईं विजयी

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। ललितपुर नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरला जैन अभिलाषा नगर पालिका ललितपुर अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मतों से विजयी हुई हैं। सरला 9850 वोट से जीती हैं। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन दिल्ली, इंदौर जैन समाज समाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, मीडिया प्रभारी संजीव जैन संजीवनी/राजेश जैन दद्दू, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page