समाचार

अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन : आचार्य अतिवीर मुनिराज का सोनीपत की ओर विहार


आचार्य श्री अतिवीर जी मुनिराज का हरियाणा की धर्मनगरी सोनीपत में प्रथम बार मंगल आगमन होने जा रहा है। पूज्य आचार्य श्री का राजधानी दिल्ली से सोनीपत की ओर मंगल विहार चल रहा है, जिसमें समाज के सभी लोग बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। पढ़िए यह रिपोर्ट…


सोनीपत। आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज (छाणी) परम्परा के प्रमुख संत परम पूज्य आचार्य श्री अतिवीर जी मुनिराज का हरियाणा की धर्मनगरी सोनीपत में प्रथम बार मंगल आगमन होने जा रहा है। पूज्य आचार्य श्री का राजधानी दिल्ली से सोनीपत की ओर मंगल विहार चल रहा है, जिसमें समाज के सभी लोग बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। आचार्य श्री का शीघ्र ही सोनीपत मण्डी के श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा, जहां उनके पावन सान्निध्य में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का मांगलिक आयोजन किया जाना है।

मूलनायक श्री शान्तिनाथ भगवान के जन्म-तप-मोक्ष कल्याणक के पुनीत अवसर पर श्री शान्तिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन होगा तथा 20 मई से श्री कल्पद्रुम महामण्डल विधान एवं विश्वशांति कामना महायज्ञ का विशाल आयोजन संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि पूज्य आचार्य श्री के प्रथम बार नगर आगमन से समस्त समाज में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है तथा सभी समाजजन मांगलिक आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page