समाचार

आध्यात्मिक ज्ञान शिक्षण शिविर में प्रवचन : आचार्य श्री ने कराया शिविरार्थियों को छहढाला ग्रंथ के 10, 11 और 12 श्लोकों का वाचन


आचार्य श्री सौरभसागर जी महाराज के सानिध्य में आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में आयोजित हो रहे आध्यात्मिक ज्ञान शिक्षण शिविर में बुघवार को छहढाला के श्लोकों का वाचन कराया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट… 


आगरा। आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद के बैनर तले हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में इन दिनों सात आध्यात्मिक ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर चल रहा है। जिसमें शिविर के पांचवें दिन की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद आचार्य श्री ने शिविरार्थियों को छहढाला ग्रंथ के 10, 11 और 12 श्लोकों का वाचन कराया। आचार्य श्री सौरभसागर जी महाराज ने शिविरार्थियों को छहढाला ग्रंथ के सार को प्रवचनों के माध्यम से समझाया।

इस अवसर पर सभी शिविरार्थियों ने आचार्य श्री सौरभसागर जी महाराज को श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिविरार्थीं संस्कार शिक्षण शिविर में गुरुवर का सानिध्य पाकर भक्ति में लीन नजर आये। इस मौके पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, सुनील ठेकेदार, राकेश जैन पर्देवाले, अशोक जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, राजेन्द्र जैन विमल जैन मारसंस, राकेश जैन बजाज, पवन जैन, महेश चन्द्र जैन, शुभम जैन, ऊषा जैन मारसंस, जयंती जैन सहित समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page