परम पूज्य आर्यिका गरिमा मति माताजी के कर कमलों से डॉक्टर उर्वशी दीदी की जैनेश्वरी दीक्षा दिनांक 01 जून, 2023 को डीमापुर (नागालैंड) में होगीl इसी मौके पर मदनगंज-किशनगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा 10 मई को दीक्षार्थी दीदी की गोद भराई होगी। पढ़िए गौरव पाटनी की रिपोर्ट..
मदनगंज किशनगढ़। मार्बल नगरी का सौभाग्य है कि नगरवासियों को मोक्ष मार्ग के राही का सम्मान करने का अवसर मिला है। परम पूज्य आर्यिका गरिमा मति माताजी के कर कमलों से डॉक्टर उर्वशी दीदी की जैनेश्वरी दीक्षा दिनांक 01 जून, 2023 को डीमापुर (नागालैंड) में होगीl इसी मौके पर मदनगंज-किशनगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा दीक्षार्थी दीदी की गोद भराई एवं विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम 10 मई को विमल कुमार प्रेमचंद बड़जात्या के निवास, आर के कॉलोनी में रखा गया है।
बैंड- बाजे, बग्घी के साथ निकलेगी शोभायात्रा
भव्य अगवानी के साथ गोद भराई शाम सात बजे से श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रुपनगढ़ रोड में होगी। इसके बाद शाम सवा सात बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड- बाजे, बग्घी के साथ दीक्षार्थी की शोभायात्रा जुलूस के रूप में मेन चौराहा, चंदप्रभु मंदिर जी, आदिनाथ मंदिर जी, जैन भवन, सिटी रोड होते हुए आर के कॉलोनी स्थित विमल कुमार प्रेमचंद बड़जात्या के निवास स्थान जाएगी। रात सवा आठ बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत, मदनगंज- किशनगढ़ के अध्यक्ष विनोद पाटनी और मंत्री सुभाष बड़जात्या ने सकल दिगंबर जैन समाज के सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भव्य शोभायात्रा, गोद भराई एवं विशाल भजन संध्या के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का कष्ट करें एवं वैराग्य की ओर बढ़ने वाले दीक्षार्थी के त्याग की अनुमोदना करेंl इस कार्यक्रम का पुण्यार्जक परिवार विमल कुमार प्रेमचंद, अक्षत, दिव्यम बड़जात्या परिवार (मरवा वाले) मदनगंज- किशनगढ़ है।













Add Comment