जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियांजी में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 18 मई को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियांजी में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 18 मई को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। अतिशय क्षेत्र सिहोनियांजी कमेटी के परम संरक्षक जिनेश जैन ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी, गुरुवार 18 मई को श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनियांजी (मुरैना) मध्यप्रदेश में चक्रवर्ती तीर्थंकर भगवान शान्तिनाथ का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। इस महोत्सव के सम्पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान प्रतिष्ठाचार्य पंडित राजेन्द्र जैन शास्त्री मगरौनी एवं संजय जैन शास्त्री सिहोनियां सम्पन्न कराएंगे।

होगी विशेष पूजा
क्षेत्र कमेटी के संरक्षक आशीष जैन सोनू ने बताया कि इस पावन एवं पुनीत अवसर पर लोहामंडी ग्वालियर के श्रावक श्रेष्ठि राजेशकुमार, पदमचंद, ऋषभदास, मनोजकुमार जैन कुहेले परिवार बघपुरा वालों की ओर से श्री 1008 शान्तिनाथ विधान का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जैन स्वर संगम सौरभ एंड पार्टी मुरैना विशेष रूप से मौजूद रहेगी। महोत्सव में मांगलिक कार्यक्रमों के तहत प्रातः 07 बजे से श्री शान्तिनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा करते हुए विशेष पूजन किया जाएगा। ततपश्चात श्री शान्तिनाथ विधान प्रारंभ होगा। प्रातः 10 बजे निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर 108 कलशों द्वारा भगवान शान्तिनाथ का महामस्तकाभिषेक भी होगा। जैन युवा क्लब एवं सोनू मित्र मंडल द्वारा सभी आगन्तुक सधर्मी बन्धुओं के लिए भोजनादि की समुचित व्यवस्था की गई है।सिहोनियांजी अतिशय क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र जैन टिल्लू, उपाध्यक्ष नीलेश जैन, मंत्री विवेक जैन बंटी, कोषाध्यक्ष रवि जैन, सकल जैन समाज अम्बाह एवं मुरैना ने सभी सधर्मी बन्धुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।













Add Comment