समाचार

पशु आहार भी किया दान : अक्षय तृतीया पर इक्षु रस का वितरण

इंदौर(राजेश जैन दद्दू)। आदिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल कनाडिया रोड सविंदनगर द्वारा अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर मंदिर जी के बाहर इक्षु रस वितरण किया गया और दयोदय गोशाला रेवती रेंज के लिए पशु आहार की एक गाड़ी घास राशि दान की गई।

महिला मंडल के इस कार्य के लिए दिगंबर जैन समाज समाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन. फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, दयोदय ट्रस्ट के राजीव जैन बंटी, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू एवं परवार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष मुक्ता जैन ने कहा कि आप के इस पुनीत कार्य की हम सब सराहना करते हुए बधाई देते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page