दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नेमिनाथ ग्रेटर द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक की पूर्व बेला में बाणगंगा स्थित गणेश महिला उत्थान केंद्र की निराश्रित एवं वृद्ध महिलाओं को भोजन कराया और 36 महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप नेमिनाथ ग्रेटर द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक की पूर्व बेला में भगवान महावीर के दिव्य संदेश जियो और जीने दो एवं परपरोपग्रहो जीवानाम की उदात्त भावना से बाणगंगा स्थित गणेश महिला उत्थान केंद्र की निराश्रित एवं वृद्ध महिलाओं को भोजन कराया और 36 महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। इस अवसर पर केंद्र की संचालक नेहा ने संस्था का परिचय देते हुए कहा कि केंद्र आपके ग्रुप जैसी सेवाभावी संस्थाओं और उदार हृदय लोगों के सहयोग से संचालित हो रहा है।

आज आपके ग्रुप ने भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में यहां भोजन एवं साड़ियों का वितरण कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके लिए मैं केंद्र की ओर से आप के ग्रुप के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूं और आशा करती हूं कि भविष्य में भी आपका सहयोग मिलता रहेगा।
आज ही के दिन केंद्र की संचालिका नेहा का जन्मदिवस होने से ग्रुप द्वारा उन्हें बधाई देते हुए उनका अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. गिरीश पाटोदी, वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप गंगवाल, सचिव राजेश जैन दद्दू, प्रवीण पाटनी, दिलीप टोंगिया, ओ पी सिंघई, मुकेश अजमेरा एवं निर्मला पाटोदी आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।













Add Comment