समाचार

भगवान महावीर के संदेश को किया यथार्थ : रक्तदान महादान शिविर का आयोजन


श्री दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट, महावीर महिला मण्डल एवं वर्धमान बहुमण्डल द्वारा आयोजित एम. वाय. एच. अस्पताल की टीम की ओर से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 70 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। भगवान महावीर स्वामी के विश्वमयी सन्देश “जियो और जीने दो” “परस्परोपग्रहो जीवानाम्’ को चरित्रार्थ करने की दृष्टि से श्री दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट, महावीर महिला मण्डल एवं वर्धमान बहुमण्डल द्वारा आयोजित एम. वाय. एच. अस्पताल की टीम की ओर से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 70 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मंगलाचरण श्रेया, श्वेता सेठी, श्वेता बड़जात्या, प्रियंका, निधि, प्रियंका (आर्ट्स), पूर्वा द्वारा अपनी स्वर लहरियों के साथ किया। दीप प्रज्वलन भाजपा के वरिष्ठ दीपक जैन( टीनू ), दिलीप पाटनी, युवा समाज सेवी अमित कासलीवाल, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटौदी, इन्द्रा जैन, सुमन जैन द्वारा किया गया।

संस्था का दिया परिचय

स्वागत भाषण में संस्था का परिचय ब्र. अभय जैन ने देते हुए बताया कि हमारी संस्था द्वारा देश के सुदूर भागों में जैन व सदाचार संबंधी सत्साहित्य प्रकाशन भेजा जाता है। पर्वों के दिनों में वृती साधक व समाजजन को विशेष धर्म लाभ प्राप्त होता है। अकादमिक कार्यों में देवी अहिल्या विश्व विद्यालय का यह पीएचडी शोध केंद्र है। पाण्डुलिपि संरक्षण, पुस्तकालय परीक्षा संस्थान आदि भी संचालित है। नवीं शताब्दी के आचार्य कुमुदनंदी द्वारा विरचित सर्वभाषामयी ग्रंथ सिरि भूवलय, जिसे भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी ने विश्व का आठवां आश्चर्य निरूपित किया था, का प्रशिक्षण व शोध भी इसी संस्थान में चल रहा है। हमारे आगम की भाषा प्राकृत है, जिसके-पठन पाठन एवं अनुसंधान का अनवरत कार्य चल रहा है।

रक्तदान का महत्ता बताई

दीपक जैन ‘टीनू’ ने इस अवसर पर कहा कि महिला मण्डल एवं बहु मण्डल का यह प्रयास उत्कृष्ट एवं महान है। मानव के जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन में स्टेमना आती है एवं आकस्मिक घटनाओं एवं जीवन की रक्षा में बहुपयोगी साबित होता है। अमित कासलीवान ने वर्तमान में इस तरह की गतिविधियों की नितांत आवश्यकता पर बल देते हुए सभी को शुभकामनायें दीं एवं हर सम्भव ट्रस्ट से सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आह्वान किया कि ट्रस्ट की समस्त अकादमिक गतिविधियों का आप सभी लाभ लें। यह सराहनीय कार्य इन्दौर के इतिहास में प्रथम बार महावीर महिला मण्डल एवं वर्धमान बहु मण्डल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आजाद बीडी वाले, ब्र. अभय, ब्र. विमल. प्रवीण सेठी, हेमन्त पाटनी, डॉ. अरविन्द जैन, सुरेश कासलीवाल, मधुसेठी, किरण पाटनी, अंजू जैन डॉ. महेश पाटनी मौजूद रहे। संचालन अंकिता सिम्पल जैन ने किया। आभर डॉ. श्रेया धवल सेठी ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page