समाचार

महायज्ञ 24 तीर्थंकर महार्चना और 108 हवन कुंडों से होगा शनिग्रह दोष निवारक विश्व शांति महायज्ञ

कर्नाटक के मंड्या जिला स्थित श्री क्षेत्र आरतिपुर दिगंबर जैन मठ में 26 जनवरी को होगा भव्य कार्यक्रम

-कर्नाटक के मंड्या जिला स्थित श्री क्षेत्र आरतिपुर दिगंबर जैन मठ में 26 जनवरी को होगा भव्य कार्यक्रम

मंड्या कर्नाटक(karnataka) । श्री क्षेत्र आरतिपुर दिगंबर जैन मठ(math) जिला मंड्या(mandya) में आगामी 26 जनवरी को चौबीस तीर्थंकर महाभिषेक, पूजन एवं 108 हवन कुंडों से शनिग्रह (Saturn) दोष निवारक विश्व शांति महायज्ञ एवं सामूहिक एक लाख मंत्रों के पाठ से एक लाख आहुतियों का आयोजन किया जाएगा।

स्वस्ति श्री सिद्धांत कीर्ति भट्टारक(bhattarak)स्वामी के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम में ग्रामीण प्रतिभावन छात्रों का सम्मान करने के साथ स्कूली बच्चों को किताबें, पेन आदि का वितरण किया जाएगा। स्वामी सिद्धांत कीर्ति जी के अनुसार इस अवसर पर एक हजार पौधे और ग्रामीण वयोवृद्धों को कंबल बांटे जाएंगे।

महायज्ञ के पुण्यार्जक अरुणकांत जैन, मेरठ, जंबू प्रसाद जैन, गाजियाबाद, पुष्पा पवनकुमार पाटनी, असम, विकास जैन, बैंगलुरु, राजेश जैन, मैसूर, शीतलकुमार ,जैन, बैंगलुरु, प्रसन्नकुमारी प्रशांत जैन, बैंगलुरु, धन्यकुमार जैन, मैसूर, पद्मनाभय्या, मंड्या, डॉ. नागराज, मंड्या, ललितम्मा, बैंगलुरु, सुभद्रम्मा, बैंगलुरु, धरनम्मा, वैल्लूर, वीरा चंद जैन, मैसूर होंगे। 

कार्यक्रम की शुरुआत मूलनायक अभिषेक के साथ होगी। इसके बाद ध्वाजारोहण होगा। चौबीस तीर्थंकरों का विशेष जुलूस निकालने के बाद उनका महाभिषेक किया जाएगा। महापूजन के बाद हवन क्रिया होगी। आखिर में महामंगलारती और विसर्जन होगा। कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि सरिता एम. के जैन, चेन्नई, अनिल सेठी, बैंगलुरु, आर.के. जैन, मुंबई, विनोद कुमार बाकलीवाल, मैसूर, डी.आर. शाह, इंडी होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page