सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज का तीर्थ वन्दना हेतु मंगल विहार श्री ज्ञानतीर्थ मुरैना से श्री अतिशय क्षेत्र टिकटोली की ओर चल रहा है। पढ़िए मनोज नायक की विशेष रिपोर्ट…
जौरा-मुरेना। दिगम्बराचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज का जौरा नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। ज्ञातव्य हो कि सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज का तीर्थ वन्दना हेतु मंगल विहार श्री ज्ञानतीर्थ मुरैना से श्री अतिशय क्षेत्र टिकटोली की ओर चल रहा है। प्रातः ग्राम छेरा से जौरा के लिए विहार हुआ। नगर सीमा पर जैन समाज जौरा के अध्यक्ष शीतलचन्द जैन के नेतृत्व में जैन समाज के सधर्मी बन्धुओं ने पहुंचकर आचार्य संघ की अगवानी की।
विधायक माननीय सूबेदार सिंह रजौधा के निज निवास पर आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन व आरती उतारकर मुनिश्री की अगवानी की गई । नगर की सीमा से आचार्य संघ को बैंडबाजों के साथ बड़े जैन मंदिर ले जाया गया। जगह- जगह आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन व आरती उतारकर अगवानी की गई।
आज के विहार में सर्वश्री राजेन्द्र भण्डारी, ओमप्रकाश जैन जौरा, डॉ. मनोज जैन, मनोज नायक, अनूप भण्डारी, नितिन बघपुरा, विनोद तार, अनिल व्याख्याता, सुभाषचन्द, पंकज मेडिकल, शेलेन्द्र शैलू, जौरा से शीतल प्रसाद जैन अध्यक्ष, संतोष जैन, रत्न जैन, पदम जैन, अजय जैन, देवीराम, महावीर प्रसाद सरपंच, सुमेरचंद काका, महावीर जैन, संजय जैन, कौशल जैन, तोताराम जैन, संजय जैन, अजीत जैन, गौरव जैन, अतुल जैन, राहुल जैन, केतन जैन सहित अनेकों गुरुभक्त उपस्थित रहे।













Add Comment