श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ बड़ा मंदिर, महरौनी में एक विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांति निकेतन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सतेन्द्र मलैया व जैन समाज के मंत्री प्रमोद सिंघई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कैम्प का उद्घाटन किया। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…
महरौनी। श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ बड़ा मंदिर, महरौनी में एक विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांति निकेतन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सतेन्द्र मलैया व जैन समाज के मंत्री प्रमोद सिंघई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कैम्प का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सतेन्द्र मलैया ने तरुण मित्र परिषद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ही मानव ऐसे सेवा कार्य कर सकते हैं जिनके मन में दूसरों के प्रति संवेदनाएं जागृत होती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के मंत्री प्रमोद सिंघई ने की। कार्यक्रम को जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुरेश बाबू जैन एडवोकेट ने भी सम्बोधित किया।
परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि यह कैम्प जिनेन्द्र जैन की स्मृति में पूनम जैन व आयुष जैन परिवार, दिल्ली के सहयोग से लगाया गया। इसमें 45 दिव्यांगों का कृत्रिम अंग (हाथ व पैर ), पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स व बैसाखियों, ऑर्थोशूज, स्टिक आदि का चयन कर नाप लिया गया। इसी प्रकार 14 श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने हेतु चयन किया गया। ये सभी सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में तैयार कर 19 मार्च को यहीं प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर समिति को एक व्हील चेयर भी प्रदान की गई।

संयोजक समकित जैन के अनुसार विशेष नेत्रालय की टीम द्वारा 60 नेत्र रोगियों की जांच कर 25 रोगियों का मोतियाबिंद के नि:शुल्क आपरेशन हेतु चयन किया गया। इन सभी रोगियों को मड़ावरा अस्पताल ले जाकर नि:शुल्क ऑपरेशन के साथ, मड़ावरा ले जाना व वापिस छोड़ना, लैंस व भोजन आदि सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रारम्भ में संगठन सचिव राकेश जैन, रविन्द्र जैन, समकित जैन व शशांक जैन ने उपस्थित समाज के श्रेष्ठजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन समाज के अध्यक्ष कोमल चंद्र सिंघई, कोषाध्यक्ष अनिल मिठया, पंकज सिंघई, नीलू जैन, बीना जैन के सहयोग की प्रशंसा की गई।













Add Comment