समाचार

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का चौथा दिन : समर्पित किए गए 64 अर्घ्य 


आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में मोती कटरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के वात्सल्य संत निलय में अष्टाहनिका महापर्व के पावन अवसर पर सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के चौथे दिन अर्घ्य समर्पित किए गए। पढ़िए शुभम जैन की विस्तृत रिपोर्ट…


आगरा। आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को मोती कटरा स्थित तार की गली के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर वात्सल्य संत निलय में दस दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। जिसमें भक्तों ने विधान के चौथे दिन का शुभारंभ श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद विधानाचार्य डॉ. आनंद जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के चरणों में 64 अर्घ्य समर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं।

साय:काल भक्तों ने संगीतमय श्रीजी की मंगल आरती की। इस मौके पर मनोज जैन बाकलीवाल, पवन जैन, पंकज जैन, संजीव जैन, कमल जैन एडवोकेट, अशोक सेठी, मुकेश जैन, मानकचंद जैन, देवांश जैन, आकाश जैन, अनुज जैन, हीरालाल जैन, हुकुम जैन, शुभम जैन, प्रभा जैन, पुष्पा जैन, प्रीति जैन, प्रिंसी जैन, ममता जैन, खुशबू जैन, श्रेया जैन, अरुणा जैन, प्रिया जैन सहित समस्त मोती कटरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page