समाचार

भीलू़ड़ा में श्रीफल परिवार की ओर से भक्तामर स्त्रोत का पाठ: अंतर्मुखी पूज्य सागर जी की प्रेरणा से हुआ आयोजन


  सारांश

भीलूड़ा में अंतर्मुखी पूज्य सागर जी गुरुदेव के प्रेरणा से प्रारंभ हुए भक्तामर स्त्रोत का पाठ हुआ । इस आयोजन में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी शामिल हुए । विस्तार से पढ़िए भीलूड़ा से धर्मेन्द्र जैन की रिपोर्ट 


भीलूड़ा में श्री कमलेश शाह के परिवार द्वारा स्वनिवास पर श्रीफल परिवार की तरफ से संपन्न हुआ । भक्तामर स्त्रोत के प्रत्येक काव्य के पश्चात दीप प्रज्वलन कर सभी भक्त जनों ने इसका लाभ लिया । भक्तामर स्त्रोत के पश्चात आरती शांतिनाथ भगवान, पद्मावती जी की आरती व क्षेत्रपाल भगवान पार्श्वनाथ भगवान के भजनों का गान हुआ ।

भक्तामर स्त्रोत पाठ में गणमान्य लोग रहे उपस्थित

श्री रमण लाल जी टूकावत नरेंद्र जी जैन श्रीफल परिवार के समन्वय धर्मेंद्र जैन जैन समाज के अध्यक्ष अरविंद जी शाह सुभाष शाह विक्रांत टू कावत जयप्रकाश भरड़ा मांगीलाल भटेवरा मनोज भरड़ भावेश भरड़ा मुकेश तलाठी पंकज जैन डॉ रजनीश जैन अशोक टूकवत भरत जैन जयन्त भरड़ा जयवंत भरड़ा मनीष शाह चंद्रकांत भरड़ा एवं श्रीफल परिवार के महिला मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद श्रीफल सभी को भेंट किया गया ।

 

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page