समाचार

भगवान महावीर आइडल : महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर होगी भजन प्रतियोगिता


सारांश

पुलक मंच परिवार की ओर से भगवान महावीर आइडल नाम से भजन प्रतियोगिता महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर होगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पढ़िए एक विस्तृत रिपोर्ट…


बांसवाड़ा। महावीर जयंती के अवसर पर पुलक मंच परिवार की ओर से भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भगवान महावीर आइडल नाम से होने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर आगामी 3 अप्रैल को सायं 7:30 से 10:00 तक गांधी मूर्ति चौराहे पर होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगियों को अपनी भजन गाते हुए 2 से 3 मिनट की वीडियो बनाकर क्लिप आयोजकों को भेजनी होगी, भजन धर्म के आधार पर होना आवश्यक है, धुन फिल्मी हो सकती है, लेकिन शब्द धर्म से सम्बन्धित ही होने चाहिए।

संगीत के लिए म्यूजिशियन पार्टी आयोजकों द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। भजन के साथ अपना आधार कार्ड का फोटो, मोबाइल नंबर, पूरा पता भेजना आवश्यक है। प्रतियोगियों का चयन ऑडिशन के आधार पर होगा और सिर्फ 15 प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कोई भी पुरुष, महिला, बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रतियोगी की आयु 8 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। इसके अलावा वे प्रतियोगी बांसवाड़ा जिले  के जैन परिवार के निवासी होने चाहिए।

पुलक मंच परिवार, बांसवाड़ा के हेमन्त सेठ और सीमा खोड़निया ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी होने वाले प्रतियोगियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7100 रुपए और तृतीय पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएघा। प्रतियोगिता में अन्य भाग लेने वालों को (चयनित प्रतियोगी) सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आगामी 5 मार्च तक अपने ऑडिशन का 2 से 3 मिनट का वीडियो बनाकर 9414104454 पर व्हाट्सएप करना होगा।

ऑडिशन के लिए एक से ज्यादा वीडियो भी भेजे जा सकते हैं। चयन सिर्फ ऑडिशन के आधार पर होगा। प्रतिभागी का चयन एवं पुरस्कार वितरण का चयन केवल निर्णायक मंडल द्वारा ही किया जाएगा एवं सर्वाधिकार पुलक मंच कमेटी के पास सुरक्षित रहेंगे।

सांस्कृतिक भोज 4 अप्रैल को 

महावीर जयंती पर 4 अप्रैल को अनिकेत वाटिका में संपूर्ण दिगंबर जैन समाज का अहिंसा महाभोज होगा। अहिंसा महाभोज के लाभार्थी परिवार अशोक पाडलिया होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतीक्षा सौरभ जैन द्वारा आयोजित होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page