समाचार

महामहोत्सव : अखिल भारतीय जैन पत्रकार सम्मेलन तीन फरवरी को

दमोह (म.प्र.)। विरागोदय तीर्थधाम पथरिया में एक से 15 फरवरी तक 15 दिवसीय महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन फरवरी को दिन में एक बजे अखिल भारतीय जैन पत्रकार सम्मेलन का आयोजन पूज्य गुरुदेव गणाचार्य श्री 108 विराग सागर ससंघ (350 पिच्छी धारी साधुओं) के मंगल सानिध्य में एवं उनके आज्ञानुवर्ती शिष्य युवा मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज के मंगल निर्देशन में सम्पन्न होना है। जिन शासन की महती प्रभावना एवं जन जन तक जिनवाणी के सार को पहुंचाने के लिए मीडिया के माध्यम जैन पत्रकार निरंतर सहयोग करते रहे हैं। इसी पुण्य कार्य की सराहना के लिए जैन पत्रकारों का सम्मान एवं सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page