सारांश
एक पिता राकेश जैन अपने बेटे और एक पत्नी परिधि जैन अपने पति के लिए आपकी मदद की आस में हैं । भीलूडा निवासी निशांत जैन, मार्च 2022 में डॉक्टर ने एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया से ग्रस्त बताया। ये बीमारी ब्लड कैंसर का एक प्रकार है। निशांत को इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए 25 लाख रूपए की आवश्यकता है। श्रीफल जैन न्यूज़ की मुहिम के बाद समाज के कई आधुनिक भामाशाह आगे आए हैं। लेकिन अब इस सिलसिले को और बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि तमाम सहयोग के बावजूद अब तक सात फीसदी ही धन जमा हो पाया है।
निशांत जैन के पिता की एक मार्मिक चिट्ठी ने, श्रीफल जैन न्यूज़ की एक खबर को देशव्यापी पहल में बदल दिया है। निशांत जैन की मदद के संदेश वाली श्रीफल जैन न्यूज़ की खबर अलग-अलग स्थानों पर वायरल हो रही है। देश के छोटे कस्बों से लेकर शहरों तक से लोग अपनी क्षमता अनुसार निशांत के परिवार को सीधे उनके अकांउट में मदद दे रहे हैं । इसमें से कुछ ने स्क्रीन शॉट्स और अपना नाम प्रेषित किया है। सुखद बात यह है कि श्रीफल जैन न्यूज को मिले संदेशों में लगभग सभी ने कहा कि वो इस मदद में अपना नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहते । लेकिन हमारा उद्देश्य है कि मददगार लोगो की भावना को और आगे बढाने के लिए, निशांत और उनके परिवार की मदद करने वाले लोगों को समाज के सामने लाएं ताकि मदद का कारवां और आगे बढ़े । सहायता राशि देकर श्रीफल जैन न्यूज़ को जानकारी देने वालों में
- श्री मुकेश जैन,मुंबई – 7000/-
- श्री अंकित जैन,बांसवाड़ा – 2100/-‘
- श्री जितेन्द्र जैन,बांसवाड़ा – 2000/-
- श्री निर्मल कुमार निखिल विनायका,किशनगढ़ – 1000/-
- श्री संजय जैन,डूंगरपुर – 500/-
आप अपनी सहयोग राशि इस लिंक पर क्लिक कर निर्देशों का पालन करते हुए सीधे निशांत जैन के परिजनों के खाते में भेज सकते हैं।
https://milaap.org/fundraisers/support-nishant-jain-1?utm_medium=native_story&utm_source=donor_app_campaign_page

निशांत जैन की बीमारी क्या है और उनके पिता ने क्या की है अपील, नीचे लिंक पर श्रीफल जैन न्यूज़ की खबर पढें
जीवन-मरण के बीच झूल रहा निशांत जैन: क्या आप मदद के लिए आगे आएंगे ?
निशांत जैन की मदद के लिए उठे हाथ : मुंबई के मुकेश जी ने कर दी शुरुआत













Add Comment