समाचार

प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव का समापनः चन्द्रप्रभु व शांतिनाथ मंदिर में हुआ ध्वज दंडारोहण 


सारांश

शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर और सिटी रोड स्थित चन्द्रप्रभु मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महामहोत्सव आयोजित किया गया। वात्सल्य वारिधि आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य एवं गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ की मौजूदगी में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट… 


मदनगंज-किशनगढ़। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत व सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आयोजित श्रीमद् जिनेन्द्र पंचकल्याणक महा महोत्सव के पांचवे व छठे दिन केवलज्ञान कल्याणक व मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया। गुरुवार को विमान शुद्धि कलश यात्रा निकाली गई वहीं केवलज्ञान संस्कार क्रिया संपन्न हुई। शुक्रवार को अग्निदेव द्वारा संस्कार विधि व मोक्ष कल्याणक पूजा का आयोजन किया गया। विसर्जन कार्यक्रम के साथ ही महामहोत्सव का समापन हुआ।

समवशरण सहित अनेक कार्यक्रम 

इंदिरा नगर स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर और सिटी रोड स्थित चन्द्रप्रभु मंदिर में यह महामहोत्सव आयोजित किया गया। संहितासूरि पंडित हंसमुख जैन धरियावद द्वारा मंदिर वेदी वास्तु व हवन का आयोजन किया गया। वात्सल्य वारिधि आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य एवं गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ की मौजूदगी में केवलज्ञान संस्कार क्रिया, अधिवासना, मुखोद्घाटन, नयनोन्मिलन, सूरीमंत्र, गुणारोपण, केवल ज्ञान पूजा, हवन, पद्दोद्घाटन, समवशरण दर्शन व 46 दीप से आरती, दिव्य ध्वनि का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन समाज के हजारों लोगों ने श्रीशांतिनाथ महामुनि एवं श्री चन्द्रप्रभ महामुनिराज व आचार्य वर्धमान सागर महाराज के जयकारों से पांडाल को गुंजा दिया।

महामहोत्सव का विसर्जन

शुक्रवार को ध्यान व आशीर्वाद सभा, श्री जिनाभिषेक एवं नित्यार्चन, मोक्षकल्याणक दृश्य का आयोजन किया गया। वात्सल्य वारिधि आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य एवं गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ, गणिनी आर्यिका यशस्विनी मति माताजी ससंघ की मौजूदगी में अग्निदेव द्वारा संस्कार विधि, मोक्ष कल्याणक पूजा, हवन, पूर्णाहुति की गई।

आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज के सान्निध्य में दीप प्रज्वलन व चित्र अनावरण सांसद भागीरथ चौधरी, नगर निगम अजमेर के उप महापौर नीरज जैन ने किया। मंगलाचरण श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति ने पेश किया। पाद-प्रक्षालन विजयकुमार, दीपककुमार, मनोज कुमार कासलीवाल कुचील वाले ने किया। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य महावीर प्रसाद, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार गंगवाल रूपनगढ़ वाले को मिला। कार्यक्रम के दौरान वात्सल्य भोज के पुण्यार्जक महावीर प्रसाद, विनोद कुमार, कैलाशचंद पाटनी, उरसेवा वाले का स्वागत- अभिनंदन समाज द्वारा किया गया। आशीर्वाद सभा के बाद रथावर्तन कर यात्रा निकाली गई। दी में भगवान को विराजमान, कलशारोहण, ध्वजा एवं ध्वज दंडारोहण का आयोजन किया गया। प्रचार मंत्री गौरव पाटिल ने बताया कि चन्द्रप्रभु मंदिर में शिखर पर ध्वज दंडारोहण का सौभाग्य प्रदीपकुमार, पीयूषकुमार, सौरभ, धैर्य गंगवाल परिवार को मिला। शांतिनाथ मंदिर में ध्वज दंडारोहण का सौभाग्य अमोलकचंद, अशोक कुमार बड़जात्या कालावाड़ा वाले को प्राप्त हुआ।

श्रीजी को रथयात्रा के माध्यम से मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर लाया गया। दोपहर को विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने महामहोत्सव के दौरान आवास, भोजन, यातायात, जुलूस व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था, पूजन विधान व कलश वितरण, मंच व्यवस्था आदि के लिए समितियों के सराहनीय सहयोग का आभार जताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page