समाचार

मकर संक्रांति: घायल हुए पक्षियों ने भरी उड़ान


सारांश

गणतंत्र दिवस के मौके पर 98 कबूतरों को पिकॉक गार्डन, मालवीय नगर में रिलीज किया गया। पढ़िये मनीष गोधा की एक रिपोर्ट…


जयपुर। रक्षा संस्थान व वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर 98 कबूतरों को पिकॉक गार्डन, मालवीय नगर में रिलीज किया गया। ये सभी कबूतर मकर संक्रांति के समय ग्लास-कोटेड मांझे से घायल हुए थे।


डॉक्टरों की टीम शामिलरक्षा संस्था के वालंटियर रोहित गंगवाल ने बताया कि डॉ अशोक तंवर, डॉ स्टीफन हर्ष, डॉ एश्ले क्लेटन, वेटरनरी नर्स मैथ्यू रैंडल, डॉ रीना देव, डॉ राकेश मिश्रा, डॉ हीना गंजवाला, डॉ शुभम पंत, डॉ ऊष्मा पटेल, डॉ सुनील चावला, डॉ चार्मिन पिंटो, डॉ मोनी बौरा , डॉ भूपेश व 20 अन्य वेटेरिनरी डॉक्टर्स की टीम द्वारा करीब 540 पक्षियों का इलाज किया गया।

अब तक उड़ाए 165 पंछी
अब तक 165 पक्षियों को स्वछंद उड़ाया गया जिसमे 1 मोर, 5 बार्न ऑल, 3 स्पॉटेड ओलेट, 1एशियन कोयल, 2 टोटे, 5 टीथेरी, 4 चील, 1 कमेड़ी, 2 ग्रेटर कोकल , 2 ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट, 1 हाउस स्विफ्ट,1 अशी प्रीनिया, 1 रोजी स्टर्लिंग, 2 कैटल इग्रेट व बाकी कबूतर रिलीज किए गए है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page