
जयपुर में इन रास्तों से निकला मौन जूलुस
सकल जैन समाज (दिगंबर और श्वेतांबर) के बैनर तले मौन जुलूस सांगानेरी गेट स्थित अग्रवाल कॉलेज से रवाना हुआ । मौन जुलूस जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, एमआइ रोड़ , महावीर मार्ग होते हुए सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गया ।

महावीर स्कूल में एक मंच पर आया सकल जैन समाज
जयपुर में दिगंबर और श्वेतांबर जैन संत और साध्वियों ने जैन समाज के लोगों को संबोधित किया । साधु संतों ने एक स्वर में सम्मेद शिखर पर जैन समाज को विश्वास में लिए बगैर किसी तरह की दखलअंदाजी का पूरजोर विरोध करने का निर्णय हुआ ।
जयपुर में आयोजित सभा में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री , सासंद आदि के नाम उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया गया ।












