
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट पेश करने वाले हैं । राजस्थान सरकार के आगामी 2023 के बजट के लिए आयोजित की जाने वाली बजट पूर्व तैयारी बैठक में नेशनल यूथ अवार्डी, पर्यावरण मित्र दिव्या कुमारी जैन को इस बार भी आमंत्रित किया गया है ।
श्रीफल जैन न्यूज़ को दिव्या जैन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी राजस्थान सरकार की अध्यक्षता में कॉन्फ्रेंस हाल शासन सचिवालय जयपुर में बजट तैयारी बैठक में वे पिछले चार साल से इसी तरह शामिल हो रही हैं।
दिव्या जैन मुख्यमंत्री जी के समक्ष युवाओं के मुद्दों पर अपने सुझाव रखेंगी । आपको बता दें कि दिव्या के पिछले साल के सुझावों को भी बजट में शामिल किया गया था ।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1












