समाचार

पंचकल्याणक स्थल पर हुआ भूमि शुद्धि विधान

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक मणि की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक महावीर नगर में होने वाले श्री नेमिनाथ जिन बिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव स्थल की शुद्धि के लिए भूमि शुद्धि विधान पूजन की मांगलिक क्रियाएं हुईं। सारी क्रियाएं महोत्सव समिति के तत्वाधान एवं विधानाचार्य पंडित अनिल शास्त्री के निर्देशन में की गईं।

इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष हंसमुख गांधी, मूर्ति प्रदाता परिवार आजाद कुमार, अमित कुमार जैन एवं सीए अशोक -ममता खासगीवाला, भगवान के माता-पिता बने पदम सरोज काला, सौधर्म इंद्र, इंद्राणी विकास -सोनल जैन एवं पात्र नेमी कुमार एवं कृष्ण बने संजय अग्रवाल एवं अतिशय राजेश- मुक्ता जैन परिवार, पूर्व पार्षद आशा होलास सोनी, कीर्ति पांड्या उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page