समाचार

महामस्तकाभिषेक एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी शुरू

श्री महावीर जी. राजेश जैन दद्दू । अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी, राजस्थान में 24 वर्षों के बाद भूगर्भ से प्रकट चमत्कारी 1008 भगवान श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक 27 नवंबर से प्रारंभ होगा। 24 नवंबर से नवीन 24 फीट की खड्गासन 1008 महावीर भगवान की प्रतिमा एवं नूतन चौबीसी का पंचकल्याणक भी प्रारंभ होगा। महामस्तकाभिषेक एवं पंचकल्याणक की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पंचकल्याणक के लिए भव्य पंडाल म्यूजियम परिसर के पीछे तैयार किया जा रहा है। वहीं भूगर्भ से टीले से प्रकट स्थली चरण छत्री के पास खड्गासन 24 फीट के भगवान श्री महावीर स्वामी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। वहीं चौबीसी भी तैयार हो रही है, जिसका कार्य प्रगति पर है।

जल से हुई पारणा
वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से दीक्षित आर्यिका श्री शील मति माताजी ने विगत दिनों आष्टाहनिका महापर्व में 8 दिन का उपवास किया, जिसमें केवल एक दिन जल लिया। आज का माताजी की केवल जल से पारणा हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page