समाचार

पार्श्वनाथ समोवशरण मंदिर में दो दिनी वेदिका प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

पार्श्वनाथ समोवशरण मंदिर में दो दिनी वेदिका प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

घटयात्रा के साथ हुई मुनि श्री की अगुवाई

जिनबिम्ब स्थापना एवं विश्व शान्ति महायज्ञ आज

 

ललितपुर. राजीव सिंघई । शनिवार को प्रातःकाल श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन समोवशरण मंदिर में निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्यसागर महाराज के सान्निध्य में दो दिवसीय वेदिका प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगल घटयात्रा के साथ हुआ जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर से मुनि श्री की प्रभावना पूर्वक अगुवाई की।

वेदिका प्रतिष्ठा कार्यक्रम की मांगलिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप जैन सुयश अशोकनगर ने विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराईं। मुनि श्री ने इस मौके पर धर्मालुजनों को सम्बोधित करते हुए वेदिका प्रतिष्ठा की महिमा और वेदिका पर श्री जी विराजमान के सौभाग्यशाली पुर्ण्याजक परिवारों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह असीम पुण्य का संचय है जिन्हें इसमें अपना योगदान देने का मौका मिला।

इस कार्य में शिलान्यासकर्ता शीलचंद सुबोध जैन मडावरा परिवार, वेदिका पुर्ण्याजक विमला देवी कोमलचंद जैन अनिल जैन कवराठा परिवार, मूर्ति पुर्ण्याजक इंजी हुकुमचंद मंजू जैन परिवार, कुवेर इन्द्र कैलाश कपिल सराफ, सानत इन्द्र जैन वछरावनी परिवार रहे। प्रभु की आरती मनोज जैन मेडीकल परिवार के साथ श्रावक -श्राविकाओं ने कर प्रभु की भक्ति की।

इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, शीलचंद अनौरा,मनोज जैन बबीना, मोदी पंकज जैन पार्षद, राजेन्द्र जैन थनवारा, सुवेन्द्र जैन बंट, जितेन्द्र जैन राजू, पं. जयकुमार जैन सेरोन, अक्षय अलया, कैप्टन राजकुमार जैन, सुरेश चंद रसिया, जितेन्द्र जैन बछरावनी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मंदिर प्रबंधक सुबोध जैन मडावरा ने बताया कि कल 6 नबम्बर को प्रातःकाल मुनि श्री के सान्निध्य में जिनबिम्ब स्थापना एवं विश्व शान्ति महायज्ञ सम्पन्न होगा।

इसके पूर्व अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि श्री के सान्निध्य में भगवान अभिनंदननाथ की शान्तिधारा हुई जिसका श्रावकों ने पुर्ण्याजन किया। इसके उपरान्त श्रावक श्रेष्ठी परिवारजनों ने आचार्य श्री के चित्र का अनावरण, दीप प्रज्जवलन किया तथा मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मोपदेश के माध्यम से श्रावकों को संस्कारित जीवन पनाने के लिए सीख दी। सिद्धचक्र महामण्डल विधान में प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया सुयश के मार्गदर्शन में सिद्धों की आराधना कर इन्द्र- इन्द्राणियों ने भक्तिपूर्वक अर्घ समर्पित किया।

विधान में सौधर्म इन्द्र मदनलाल चित्रा जैन काका, श्रीपाल मैनासुन्दरी विलास श्रीमती रुचि जैन, कुवेर विशाल सोनिया जैन महायज्ञ नायक विकास भावना जैन, ईशान इन्द्र शिखरचंद मिथलेश जैन पुर्ण्याजन कर रहे हैं। सायंकाल महाआरती में इन्द्र- इन्द्राणियों ने भक्तिपूर्वक प्रभु की आरती की। सायंकाल धार्मिक नाटिका सत्येन्द्र शर्मा दिल्ली की टीम द्वारा मनमोहक ढंग से प्रस्तुत की जा रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page