समाचार

दिव्या कुमारी जैन की पर्यावरण मित्र पत्रिका का हुआ विमोचन

कोटा। गत 13 -14 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का अभियान चला रहीं नेशनल यूथ अवॉर्ड सहित अब तक 100 से अधिक बार जिला, राज्य व राष्ट्र स्तर पर सम्मानित हो चुकीं पर्यावरण मित्र दिव्या कुमारी जैन की पर्यावरण मित्र पत्रिका के तेहरवें संस्करण का समाजसेविका राखी गौतम ने विमोचन किया। इस अवसर पर राखी गौतम ने सभी को दुर्गा अष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण का अभियान चला रहीं दिव्या कुमारी जैन की यह पत्रिका निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने में सफल होगी। दिव्या का कार्य सराहनीय है और इसकी यह पहल समाज में चेतना जगाने में सहायक होगी। दिव्या ने वहां उपस्थित गणमान्य लोगों को भी अपनी पत्रिका की प्रति भेंट की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page