समाचार

साधु- सान्निध्य में श्रावक को मिलती है असीम आनंद की अनुभूतिः मुनि सुधासागर जी

अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री ने दी श्रावकों को सीख…. 
महिला मंडल ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट का पुर्ण्याजन किया…. 
ललितपुर. राजीव सिंघई। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर, ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा है कि साधु का सान्निध्य पाकर श्रावक को असीम आनंद की अनुभूति होती है। श्रावक की भावनाओं को अपने अंदाज में व्यक्त करते हुए मुनि श्री ने कहा कि श्रावक अपने लोक व्यवहार में जिस कार्य में कष्ट और परेशानी का अनुभव करता है, वही कार्य जब साधु के निमित्त करता है तो आनंद मनाता है। अनेक उदाहरणों को मुनि श्री ने श्रावकों के सम्मुख रखा तो उपस्थित जनसमुदाय ने हर्षित मन से अनुमोदना की। उन्होंने कहा कि धर्म की क्रियाओं में चमत्कार है- अनेक लोग जो कष्ट से ग्रसित रहते हैं वह साधु सेवा और संगति में कष्टों से मुक्त होकर अलौकिक आनंद की अनुभूति करते हैं।

मुनि श्री ने ललितपुर के चातुर्मास का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि श्रावकों का उत्साह कम हो रहा है, बल्कि पहले से चौथे चातुर्मास में निरंतर बढ़ा है। उन्होंने श्रावकों को प्रेरित किया कि ऐसी भावना करो कि साधु-संगति और धर्म से जुड़कर अन्तिम समय तक सान्निध्य मिले। इससे वर्तमान तो सुधरेगा ही, साथ भविष्य भी अच्छा होगा। मुनि श्री द्वारा इन दिनों जीवन को शान्तिमय और आनंदपूर्वक व्यतीत करने की सीख श्रावकों को दी जा रही है। प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ पर मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का अभिषेक भक्तजनों ने किया। इसके उपरान्त मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द शान्तिधारा पुर्ण्याजक परिवार द्वारा हुई। तदुपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया। महिला मंडल ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट का पुर्ण्याजन किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा. अक्षय टडैया ने किया।

मंगलवार को निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज को आहारदान का सौभाग्य देवेन्द्र जैन जिजयावन परिवार एवं मुनि पूज्य सागर महाराज को आहारदान वर्तिक जैन देवम साड़ी परिवार, एलक धैर्यसागर महाराज को आहारदान भगवानदास कैलगुवा परिवार एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को आहार दान पवन जैन रोहित जैन शिवाजी परिवार को मिला। सायंकाल जिज्ञासा समाधान के लिए श्रावकों ने मुनि श्री सुधासागर महाराज के सम्मुख अपनी जिज्ञासाएं की जिसका संचालन पं. आलोक मोदी ने किया। इसके उपरान्त गुरु भक्ति एवं संगीतमय आरती पुर्ण्याजक परिवार के साथ कर श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं।

मुनि श्री एवं संघस्थ मुनि पूज्यसागर महाराज, एलक धेर्यसागर महाराज, क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज के प्रवास से इन दिनों अभिनंदनोदय तीर्थ में अपूर्व धर्म प्रभावना हो रही हेै। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, मीना इमलिया, आनंद जैन गारमेंट, मनोज जैन बबीना, अक्षय अलया, मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, अजित जैन गदयाना, कपूरचंद लागौन, प्रमोद जैन पाय, सुबोध जैन मडावरा, कैलाश सराफ, अभय जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page