समाचार

ईशुरवारा में पहली बार सिद्धचक्र महामंडल का भव्य आयोजन

न्यूज सौजन्य – अनिल बड़कुल जैन

जयपुर। जयोदय अतिशय क्षेत्र, ईशुरवारा में एक एतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। यह 30 जून से 6 जुलाई को ईशुरवारा में पहली बार सिद्धचक्र महामंडल का भव्य आयोजन हो रहा है। संत शिरोमणि आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से जगत पूज्य गुरुदेव सुधासागर जी के ससंग सानिध्य में यह भव्य आयोजन होगा। इस एतिहासिक पल के आप भी साक्षी बनकर इस विधान में शामिल होकर, यहां की पुण्यमयी वर्गणाएं और ऊर्जाएं ग्रहण करें।

आपको बता दें कि, ईशुरवारा की भूमि वह भूमि है जहां पर एक बालक का जन्म हुआ जिसका नाम रखा गया जयकुमार। जयकुमार को आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने दीक्षा देकर बना दिया पूज्य निर्यापक श्रमण सुधासागर जी महाराज। पूज्य सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से कई मन्दिर, कई स्कूल, हॉस्पिटल, गौशाला संचालित हो रही हैं। प्राणी मात्र पर करुणा करने वाले एक महान गुरु है। ईशुरवारा 900 वर्ष प्राचीन श्री शांतिनाथ भगवान का अतिशय क्षेत्र है। श्री शांतीनाथ भगवान ही पूज्य सुधासागरजी महाराज के वैराग्य में निमित्त बने। ऐसे गुरु की जन्मस्थली ईशुरवारा में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

सामान्य इंद्र इंद्राणी राशि 5,100/रुपए

इन नंबरों पर करें संपर्क- 9926965699, 9424450545, 9302910021, 9669836248

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page