समाचार

पंचकल्याणक महामहोत्सव कुंडलपुर : यहां देखें पूरे कार्यक्रम की लिस्ट

दमोह। तीर्थ क्षेत्र कुंडलगिरी के आदिम तीर्थंकर आदिनाथ बाबा के आशीर्वाद से सहस्त्रकूट जिनालय, त्रिकाल चौबीसी सहित कई जिनबिम्बों की पंचकल्याणक प्रतिष्ठा विधि का महामहोत्सव आज से धूमधाम से शुरू हो गया। इसमें सुबह छह बजे से पात्रशुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा, नित्यमह पूजन हुआ। इसके बाद नौ बजे से आचार्य विद्यासागर महाराज की अमृत वाणी और आशीर्वचन को लोगों ने सुना। वहीं 9.30 बजे संघ की आहारचर्या। इसके बाद 12.30 बजे से याग महामंडल विधान का कार्यक्रम होगा। दोपहर को साढ़े तीन बजे से आचार्य के प्रवचन के बाद शाम 6.45 बजे संगीतमय महाआरती एवं प्रवचन को लोग सुनेंगे।
रात 8.00 बजे सौधर्म सभा, आसनकम्पायमान नगरी की रचना, माता-पिता की स्थापना, अष्टदेवियों द्वारा सेवा, सोलह स्वपन दर्शन माता का जगाना। इसके बाद रात 11.00 बजे से गर्भकल्याणक की आंतरिंक क्रिया होगी। यह भी बता दें कि बडे़ बाबा आदिनाथ भगवान के सबसे बड़े जिनालय में स्थापित प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन आज से शुरू होगा।

यहां देखें आज के कार्यक्रमों पूरी लिस्ट

सुबह 6.00 बजे पात्रशुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा, नित्यमह पूजन
सुबह 9.00 बजे आचार्य विद्यासागर महाराज की अमृत वाणी और आशीर्वचन
सुबह 9.30 बजे संघ की आहारचर्या
दोपहर 12.30 बजे याग महामंडल विधान
दोपहर 3.30 बजे आचार्य के प्रवचन
शाम 6.45 बजे संगीतमय महाआरती, प्रवचन
रात 8.00 बजे सौधर्म सभा, आसनकम्पायमान नगरी की रचना, माता-पिता की स्थापना, अष्टदेवियों द्वारा सेवा, सोलह स्वपन दर्शन माता का जगाना।
रात 11.00 बजे से गर्भकल्याणक की आंतरिंक क्रिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page