समाचार

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग 9 अगस्त को ग्वालियर में : स्थापना दिवस समारोह एवं राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी फाइनल भी होंगे आयोजित


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग, स्थापना दिवस समारोह एवं राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी की फाइनल प्रतियोगिता 9 अगस्त को ग्वालियर में आयोजित होगी। देशभर के पदाधिकारी इसमें सहभागिता करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी नितिन जैन की यह रिपोर्ट।


ग्वालियर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग, स्थापना दिवस समारोह एवं राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी की फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन 9 अगस्त को चंबल रीजन के तत्वावधान में जैन वीर छात्रावास, माधव डिस्पेंसरी के सामने, ग्वालियर में किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न रीजन के प्रतिनिधि तथा सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आमंत्रण

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर झांझरी ने सभी आमंत्रित पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि पर ग्वालियर पहुँचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

पूरे दिन रहेगा कार्यक्रमों का क्रम

राष्ट्रीय महासचिव श्री विनय जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे स्वल्पाहार से होगा। इसके बाद ध्वजारोहण, भोजनशाला एवं मंडप उद्घाटन, स्थापना दिवस समारोह तथा उद्घाटन सत्र आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय कैबिनेट मीटिंग होगी, जिसमें संगठन की भावी कार्ययोजना एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

अंताक्षरी फाइनल होगा आकर्षण

शाम 5:30 बजे राष्ट्रीय स्वर संधि अंताक्षरी की फाइनल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें देशभर से चयनित टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह प्रतियोगिता आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

संगठनात्मक समन्वय को मिलेगा बल

राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री नितिन जैन ने बताया कि यह आयोजन संगठनात्मक समन्वय, विचार-विमर्श, नेतृत्व विकास एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

तैयारियों को अंतिम रूप

फेडरेशन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश विनायका एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अश्विन कासलीवाल के मार्गदर्शन में तथा चंबल रीजन के अध्यक्ष श्री अनुपम–महिमा चौधरी एवं रीजन सचिव एडवोकेट श्री आशीष–अंकिता जैन के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चंबल रीजन के पदाधिकारियों ने सभी आमंत्रित प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page