बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज से आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के आज्ञानुव्रती शिष्य मुनि श्री साध्यसागर जी को 2026 का चातुर्मास इंदौर में बीसपथी मंदिर में हो। श्रीफल समर्पित करने के लिए शनिवार को इंदौर से गुरु भक्तों की टोली सुबह 6 बजे बस से रवाना होगी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज से आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के आज्ञानुव्रती शिष्य मुनि श्री साध्यसागर जी को 2026 का चातुर्मास इंदौर में बीसपंथी मंदिर में हो। श्रीफल समर्पित करने के लिए शनिवार को इंदौर से गुरु भक्तों की टोली सुबह 6 बजे बस से रवाना होगी।
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि भोपाल एवं सीहोर के मध्य जहां भी मुनिश्री विराजमान होंगे। वहां पहुंचकर चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित किया जाएगा। परम गुरु भक्त धर्मेन्द्र पाटनी, राजेश पांड्या, अजयपाल टोंग्या, मनमोहन झांझरी, भरतकाला ,अजय रावका ने समाज से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में गुरु भक्त श्रद्धालुगण इस पुण्य अवसर का लाभ लें।













Add Comment