समाचार

युवा परिषद की संभागीय कार्यशाला में पौधरोपण किया : संगठन की 50 वर्ष की गतिविधियों का किया जिक्र 


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों की संभागीय कार्यशाला एवं पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…


उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद उदयपुर संभाग केनद पदाधिकारियों की संभागीय कार्यशाला एवं पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन के मुख्य आतिथ्य और राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन की अध्यक्षता में उदयपुर में बलीचा स्थित श्री सुप्रकाशमती ध्यान केन्द्र (ध्यानोदय केंद्र) में यह कार्यक्रम किया गया।

अतिथियों का स्वागत किया 

युवा परिषद के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन उदयपुर ने बताया कि संभाग के सभी पदाधिकारियों ने मूलनायक भगवान शांतिनाथ के दर्शन किए। अभिषेक और शांति धारा देखकर निर्वाण लाडू चढ़ाया। युवा परिषद की कार्यशाला का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों और पदाधिकारियों ने 3 बार णमोकार मंत्र बोलकर प्रारंभ किया। युवा परिषद उदयपुर और कार्यकम के आयोजकों ने अतिथियों का माला, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। युवा परिषद राजस्थान प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया।

50-50 पौधे लगाने का दिलाया संकल्प

इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने संगठन का परिचय देते हुए संगठन की 50 वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला‌‌। 50 वर्ष पूर्ण होने पर युवा परिषद वर्ष के अंतर्गत कार्यक्रम करने का आह्वान किया और प्रत्येक शाखा 50 पौधे लगाकर स्वर्ण जयंती वर्ष को सार्थक करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड समर्पण के संबंध में भी प्रकाश डाला।

6 सितंबर को जयपुर में युवा परिषद का स्वर्ण जयंती महोत्सव 

युवा परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन ने कहा कि युवा परिषद स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत प्रत्येक शाखा ‌कार्य करें। आज प्रज्ञा श्रमणी चंदनामती माता

जी के अवतरण दिवस पर जिला शाखा उदयपुर ने पौधे लगाकर सभी पदाधिकारियों ने विनयांजलि प्रस्तुत की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 6 सितंबर को जयपुर में युवा परिषद का स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें युवा परिषद के परामर्शक पीठाधीश स्वस्ति श्री रवींद्र कीर्ति स्वामी जी और युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन उपस्थित होंगे। सभी शाखाएं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इन्होंने किया सभा को संबोधित 

इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त महामंत्री सचिन गनोडिया, संगठन मंत्री विपिन जैन डूंगरपुर, उदयपुर जिला अध्यक्ष अरुण लुणदिया, महामंत्री मनोज जैन उदयपुर, विकास जैन किकावत ऋषभदेव, जतिन जैन खैरवाड़ा, प्रतीक जैन खैरवाड़ा, धर्मेंद्र वोरा डूंगरपुर, राकेश जैन सलुम्बर, कार्तिक जैन फलासिया आदि ने अपने संगठनात्मक विचार रखे और आगामी 6 सितंबर को जयपुर में स्वर्ण जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर योगेश गांगावत ऋषभदेव, रजनीश जैन उदयपुर, संगम बखरिया डूंगरपुर, राजन जैन डूंगरपुर, रतनपाल जैन हथाई, शीतल जैन रामगढ़, आशीष गांधी ऋषभदेव आदि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय जैन समाचार पत्र के जून अंक का विमोचन 

सभी पदाधिकारियों ने मिलकर युवा परिषद बुलेटिन राष्ट्रीय जैन समाचार पत्र के जून अंक का विमोचन किया। संचालन तुषार जैन उदयपुर ने किया। आभार सुनील जैन लुणदिया ने माना। कार्यशाला और पौधरोपण कार्यक्रम का समापन संगठन की एक जुटता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और गुरुओं की सेवा संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page